उत्पीड़ित महिलाओं पर एक सारगर्भित लेख। [Write a pregnent note on molest women.]
उत्पीड़ित महिलाएँ- (The Molest Women)
किस प्रकार की महिलाएँ विविध प्रकार के अपराधों की शिकार होती हैं ? अपराधी उत्पीड़क पुरुष कौन है ? पुरुषों को महिलाओं के प्रति अपराध के लिए कौन प्रेरित करता है ? यहाँ इस लेखक द्वारा सन् 1983–84 और पुन: 1995 से 1997 में राजस्थान में ‘महिलाओं के प्रति अपराधों’ पर किए गए अध्ययन का उल्लेख किया जा सकता है। इस अन्वेषण में लेखक ने बलात्कार, अपहरण, दहेज मृत्यु, पत्नी को पीटना तथा हत्या जैसे कुल 327 अपराधिक मामलों का अध्ययन किया था। यहाँ इन पाँच अपराधों के विषय में कुछ महत्वपूर्ण जानकारी दी जा सकती है।

बलात्कार के मामले
बलात्कार के विषय में तथ्य निम्न प्रकार हैं-
(1) बलात्कार बिल्कुल अजनबियों के साथ नहीं होते हैं। इनमें से आधे मामलों में पीड़ित महिला अपने हमलावर को पहचानी हुई होती है (जैसे-रिश्तेदार, पड़ोसी, परिवार, मित्र, सहयोगी कर्मचारी, अधिकारी या अध्यापक आदि)
(2) हालांकि बलात्कार आमतौर और स्थितिजन्य कार्य होता है, लेकिन 10 में से 4 मामलों में यह पूर्णरूपेण या आंशिक रूप से नियोजित घटना होती है।
(3) युगल और सामूहिक बलात्कार के मामले सम्पूर्ण बलात्कार के मामलों का लगभग 40% है।
(4) बहुत कम संख्या में बलात्कार महिला द्वारा पहल करने के कारण होते हैं तथा अधिकतर मामलों में पीड़ित महिलाएँ बल प्रयोग की शिकार होती हैं।
(5) यद्यपि बड़ी संख्या में इन मामलों में लालच या मौखिक अवपीड़न के सहारे (पीड़ित) महिला को दबाया जाता है, लेकिन कुछ मामलों में इसे अवपीड़ित करने के लिए शारीरिक हिंसा का भी सहारा लिया जाता है।
Read also…
- भारत में महिला शिक्षा की प्रमुख समस्या एवं समाधान
- महिला अपराध क्या है | महिलाओं के प्रति अपराध | violence against women essay
अपहरण और भगाने के मामले
अपहरण और भगाने के मामले में निम्न तथ्य पाये गये-
(1) अपहरण व भगाने के मामलों की शिकार विवाहित महिलाओं की अपेक्षा अविवाहित लड़कियाँ अधिक होती हैं।
(2) भागने वाले पुरुषों और भगाई जाने वाली लड़कियों की आयु में अन्तर होता है। लगभग 22% 18 वर्ष से कम आयु की, 43% 18 से 21 वर्ष आयु समूह और 35% 22 से 25 वर्ष आयु समूह की होती हैं। दूसरी ओर पुरुष भागने Read more…