बौद्ध शिक्षा प्रणाली का आधुनिक भारतीय शिक्षा प्रणाली के विकास में योगदान
वर्तमान की नींव अतीत में होती है। हमारे देश में सर्वप्रथम वैदिक शिक्षा प्रणाली का विकास हुआ, वह हमारी वर्तमान भारतीय शिक्षा प्रणाली का नींव का पत्थर है। उसके बाद इस देश में बौद्ध काल में एक नई शिक्षा प्रणाली का विकास हुआ जिसे बौद्ध शिक्षा प्रणाली कहते हैं। यह शिक्षा प्रणाली कुछ अथों में वैदिक शिक्षा प्रणाली के समान थी और कुछ अर्थों में असमान। यूँ यह शिक्षा प्रणाली मुस्लिम काल में ही समाप्त हो गई थी परन्तु यह अपने कुछ अनुकरणीय पद चिह्न अवश्य छोड़ गई। बस उन्हीं को हम आधुनिक भारतीय शिक्षा के विकास में उसका योगदान मान सकते हैं।Read more…