मगध साम्राज्य का उत्कर्ष
मगध साम्राज्य का उत्कर्ष प्राचीन भारत के इतिहास की अत्यन्त महत्वपूर्ण घटना है। छठी शताब्दी ईसा पूर्व के उत्तरार्द्ध में उत्तरी भारत में चार राज्य अपनी पूर्ण शक्ति के साथ अस्तित्व में थे। ये राज्य थे अवन्ति, वत्स, मगध और कोशल और इन राज्यों के बीच साम्राज्यवादी संघर्ष निरन्तर चलता रहा परन्तु इस संघर्ष में अन्तत: मगध को निर्णायक सफलता प्राप्त हुई और मौर्य वंश की स्थापना के साथ ही भारत को राजनीतिक एकता प्राप्त हुई।
अतः इस प्रकार से हम मगध साम्राज्य के उत्कर्ष के कारणों को हम निम्नलिखित शीर्षकों के अन्तर्गत अध्ययन कर सकते हैं-
(1) भौगोलिक दृष्टि
उत्तर भारत के विशाल तटवर्ती मैदानों के ऊपरी और निचले भागों से घिरा होने के कारण मगध भौगोलिक दृष्टि से पूर्ण सुरक्षित था। पाँच पहाड़ियों से घिरे होने के साथ उत्तम जल Read more…