मध्यकालीन मुस्लिम शिक्षा प्रणाली | मुस्लिम शिक्षा क्या है | Muslim Shiksha
प्राचीन काल में भारत विदेशी शासकों के आकर्षण का केन्द्र था। इसकी उत्तर सीमा पार के शासक इस पर सदैव आक्रमण करते रहते थे। इन आक्रमणकारियों में सर्वप्रथ नाम परसिया (वर्तमान ईरान) के राजा साइरस (538 ई० पू०-530 ई० पू०) का आता है। उसने इसके उत्तरीय सोमावर्ती राज्य गांधार पर आक्रमण कर उसके एक भाग पर कब्जा भी कर लिया था। उसके बाद मैसोडोनिया (यूनान, ग्रीस) के राजा सिकन्दर ने 327 ई० पू में आक्रमण किया। उसने सर्वप्रथम यहाँ से पारसियों को खदेड़ा और उसके बाद तक्षशिला के राजा आम्भी के सहयोग से आगे बढ़ा। परन्तु कुछ परिस्थितियाँ ऐसी बनीं कि उसे अपने देश लौटना पड़ा। ईसा की 5वीं शताब्दी में इसको उत्तरी सीमा पर हूणों ने आक्रमण शुरू किए परन्तु ये गांधा से आगे नहीं बढ़ पाए।Read more…