पं0 रामनरेश त्रिपाठी का जन्म सन् 1889 ई० में जौनपुर के कोइरीपुर नामक ग्राम में एक ब्राह्मण परिवार में हुआ था। इनके पिता पं० रामदत्त त्रिपाठी एक भगवद्भक्त कर्मनिष्ठ ब्राह्मण थे। आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण इनका अध्ययन पूर्णरूप से न हो सका था, फिर भी विद्या के प्रति असाधारण प्रेम, देशाटन तथा स्वाध्याय से इन्होंने हिन्दी, अंग्रेजी, बंगला, संस्कृत, गुजराती आदि भाषाओं का अच्छा ज्ञान प्राप्त कर लिया था। इन्होंने काशी से सेतुबन्ध रामेश्वर तक भ्रमण किया और पिता की मृत्यु के बाद प्रयाग लौट आये और यहाँ Read more…